गुर्जर प्रतिहार वंश का इतिहास RPSC, REET, Patwari, SSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह वंश भारतीय इतिहास में अपनी राजनीतिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों के लिए प्रसिद्ध है। इस लेख में हम गुर्जर प्रतिहार वंश से जुड़े MCQs और पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs) का संग्रह आपके लिए लेकर आए हैं।

- प्रश्न 51 राजा नागभट्ट द्वितीय का संबंध निम्नलिखित में से किस राजवंश से था –
Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-2) -
- (अ) प्रतिहार
- (ब) चालुक्य
- (स) राष्ट्रकूट
- (द) पाल
उत्तर : प्रतिहार
व्याख्या :
नागभट्ट द्वितीय वत्सराज के उत्तराधिकारी थे। इन्होंने 816 ई. में कन्नौज पर आक्रमण कर चक्रायुद्ध को पराजित किया तथा कन्नौज को प्रतिहार वंश की राजधानी बनाया।
- प्रश्न 52 750-1000 ईस्वी के दौरान राजस्थान और अधिकांश उत्तरी भारत पर निम्नलिखित में से किसने शासन किया था –
Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1) -
- (अ) चौहान
- (ब) मुगल शासक
- (स) मराठा
- (द) प्रतिहार
उत्तर : प्रतिहार
व्याख्या :
प्रतिहारों ने 750-1000 ईस्वी के दौरान राजस्थान और अधिकांश उत्तरी भारत पर शासन किया।
- प्रश्न 53 मंडोर के प्रतिहार शासकों में निम्नलिखित में से कौन व्याकरण, तर्कशास्त्र, ज्योतिष, कला और काव्य रचना में कुशल थे और उन्हें, प्रत्यक्ष रूप से, एक से अधिक भाषाओं में प्रतिष्ठित कवि के रूप में स्वीकार किया गया था –
Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2) -
- (अ) झोता
- (ब) भीलादित्य
- (स) कक्का
- (द) बाउका
उत्तर : कक्का
व्याख्या :
कक्का व्याकरण, तर्कशास्त्र, ज्योतिष, कला और काव्य रचना में कुशल थे।
- प्रश्न 54 निम्नलिखित में से कौन शाही प्रतिहार सम्राट महेंद्रपाल प्रथम का गुरु था –
Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2) -
- (अ) चंद्रप्रभ
- (ब) धनपाल
- (स) राजशेखर
- (द) फिरदौसी
उत्तर : राजशेखर
व्याख्या :
महेन्द्रपाल प्रथम के गुरू व आश्रित कवि राजशेखर थे। राजशेखर ने कर्पूरमंजरी, काव्यमीमांसा, विद्धसालभंज्जिका, बालभारत, बालरामायण, हरविलास और भुवनकोश की रचना की। इन्होंने अपने ग्रन्थों में महेन्द्रपाल को रघुकुल चूड़ामणि, निर्भय नरेश, निर्भय नरेन्द्र कहा है।
- प्रश्न 55 गुर्जर प्रतिहारों की राजधानी किस स्थान पर थी, जो जालौर में भीनमाल का एक पुराना नाम भी था –
Police Constable Exam (02 July 2022) (Re Exam) -
- (अ) इन्द्रप्रस्थ
- (ब) श्रीमाल
- (स) गंगानगर
- (द) बैराठ
उत्तर : श्रीमाल
व्याख्या :
550 से 1018 ई. तक, लगभग 500 वर्षों तक उत्तरी भारत के इतिहास में गुर्जरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुर्जर-प्रतिहार राजा नागभट्ट प्रथम ने कन्नौज को जीता और राजस्थान के अधिकांश भाग पर शासन स्थापित किया। उनके राज्य की राजधानी श्रीमाल थी, जो जालौर में भीनमाल का पुराना नाम है।
- प्रश्न 56 निम्नलिखित में से किन अभिलेखों में प्रतिहारों को गुर्जर कहा गया है –
1. नीलगुण्ड 2. देवली
3. राधनपुर 4. कराड़
कूट – -
- (अ) 1, 3, 4
- (ब) 1, 2, 3, 4
- (स) 1, 4
- (द) 1, 2, 3
उत्तर : 1, 2, 3, 4
व्याख्या :
नीलकुण्ड, राधनपुर, देवली तथा करडाह शिलालेख में प्रतिहारों को गुर्जर कहा गया है।
- प्रश्न 57 किस प्रतिहार शासक ने ‘आदिवराह’ की उपाधि धारण की –
Sr. Computer Instructor 2022 Paper 1 -
- (अ) नागभट्ट I
- (ब) नागभट्ट II
- (स) वत्सराज
- (द) मिहिरभोज
उत्तर : मिहिरभोज
व्याख्या :
ग्वालियर अभिलेख में मिहिरभोज प्रथम(836-885 ई.) की उपाधि आदिवराह मिलती है। वहीं दौलतपुर अभिलेख इन्हें प्रभास कहता है। इनके समय प्रचलित चांदी ओर तांबे के सिक्कों पर ‘श्रीमदादिवराह’ अंकित था।
- प्रश्न 58 प्रतिहारों की कौनसी शाखा सर्वाधिक पुरातन मानी जाती है –
Head Master (Sanskrit Edu.) – 20211 (PAPER-I) -
- (अ) जालौर
- (ब) मण्डोर
- (स) मारवाड़
- (द) उज्जैन
उत्तर : मण्डोर
व्याख्या :
गुर्जर-प्रतिहारों की 26 शाखाओं में यह शाखा सबसे प्राचीन और महत्वपूर्ण थी। जोधपुर और घटियाला शिलालेखों के अनुसार हरिशचन्द्र नामक ब्राह्मण के दो पत्नियां थी। एक ब्राह्मणी और दूसरी क्षत्राणी भद्रा। क्षत्राणी भद्रा के चार पुत्रों भोगभट्ट, कद्दक, रज्जिल और दह ने मिलकर मण्डौर को जीतकर गुर्जर प्रतिहार वंश की स्थापना की।
- प्रश्न 59 राजस्थान में प्रतिहार वंश के संस्थापक हरिश्चन्द्र की राजधानी कौन सी थी –
Forest Guard Exam 2022 Shift 4 -
- (अ) मण्डाना
- (ब) भीनमाल
- (स) मेड़ता
- (द) मण्डोर
उत्तर : मण्डोर
व्याख्या :
जोधपुर और घटियाला शिलालेखों के अनुसार हरिशचन्द्र नामक ब्राह्मण के दो पत्नियां थी। एक ब्राह्मणी और दूसरी क्षत्राणी भद्रा। क्षत्राणी भद्रा के चार पुत्रों भोगभट्ट, कद्दक, रज्जिल और दह ने मिलकर मण्डौर को जीतकर गुर्जर प्रतिहार वंश की स्थापना की।
- प्रश्न 60 प्रतिहार के संस्थापक हरिशचंद्र की कौन सी राजधानी थी –
School Lecturer 2022 Gk (G-B) -
- (अ) जोधपुर
- (ब) माउन्ट आबू
- (स) मण्डोर
- (द) मेड़ता
उत्तर : मण्डोर
व्याख्या :
गुर्जर-प्रतिहारों की 26 शाखाओं में यह शाखा सबसे प्राचीन और महत्वपूर्ण थी। जोधपुर और घटियाला शिलालेखों के अनुसार हरिशचन्द्र नामक ब्राह्मण के दो पत्नियां थी। एक ब्राह्मणी और दूसरी क्षत्राणी भद्रा। क्षत्राणी भद्रा के चार पुत्रों भोगभट्ट, कद्दक, रज्जिल और दह ने मिलकर मण्डौर को जीतकर गुर्जर प्रतिहार वंश की स्थापना की।
- प्रश्न 61 मण्डोर शाखा के निम्नलिखित प्रतिहार शासकों पर विचार कीजिए-
(i) नागभट्ट I
(ii) रज्जिल
(iii) बाउका
(iv) टाटा
इन शासकों का सही कालानुक्रम है – -
- (अ) (i), (iii), (ii), (iv)
- (ब) (iii), (iv), (i), (ii)
- (स) (i), (ii), (iv), (iii)
- (द) (ii), (i), (iv), (iii)
उत्तर : (ii), (i), (iv), (iii)
व्याख्या :
क्षत्राणी भद्रा के चार पुत्रों भोगभट्ट, कद्दक, रज्जिल और दह ने मिलकर मण्डौर को जीतकर गुर्जर प्रतिहार वंश की स्थापना की। रज्जिल तीसरा पुत्र होने पर भी मण्डौर की वंशावली इससे प्रारम्भ होती है।
नागभट्ट प्रथम ने मेड़ता जीतकर अपनी राजधानी बनाया। इतिहास मे इसे नाहड़ के नाम से जाना जाता है।
- प्रश्न 62 वह गुर्जर प्रतिहार शासक जिसने “रत्नहस्तिन” का विरुद धारण किया था –
School Lecturer (Sanskrit Edu.) 2022 -
- (अ) वत्सराज
- (ब) नागभट्ट – I
- (स) नागभट्ट II
- (द) मिहिर भोज
उत्तर : वत्सराज
व्याख्या :
वत्सराज ने कन्नौज के शासक इन्द्रायुध को परास्त कर कन्नौज पर अधिकार कर लिया। इसलिए वत्सराज को प्रतिहार वंश का वास्तविक संस्थापक और ‘रणहस्तिन्’ कहा गया है।
- प्रश्न 63 गुर्जर प्रतिहार वंश के किस शासक ने अपने पराक्रम से गुर्जरों की प्रतिष्ठा को पुनःस्थापित किया –
3rd Grade Teacher 2022 Urdu L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य) -
- (अ) कक्कुक
- (ब) नागभट्ट द्वितीय
- (स) नागभट्ट प्रथम
- (द) देवराज
उत्तर : नागभट्ट द्वितीय
व्याख्या :
नागभट्ट द्वितीय वत्सराज के उत्तराधिकारी थे। इन्होंने 816 ई. में कन्नौज पर आक्रमण कर चक्रायुद्ध को पराजित किया तथा कन्नौज को प्रतिहार वंश की राजधानी बनाया।
- प्रश्न 64 उस प्रतिहार शासक का नाम बताइये जिसने न केवल अरबों के आगे बढ़ने पर अंकुश लगाया बल्कि अनेक शासकों को उनके आधिपत्य से भी मुक्त किया –
CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-1 -
- (अ) नागभट्ट द्वितीय
- (ब) नागभट्ट प्रथम
- (स) देवराज
- (द) वत्सराज
उत्तर : नागभट्ट प्रथम
व्याख्या :
प्रतिहार शासक नागभट्ट प्रथम ने आठवीं शताब्दी में भीनमाल पर अधिकार कर उसे अपनी राजधानी बनाया। बाद में में इन्होंने उज्जैन को अपने अधिकार में कर लिया एवं उज्जैन उनकी शक्ति का प्रमुख केन्द्र हो गया। ये बड़े प्रतापी शासक थे इनका दरबार ‘नागावलोक का दरबार’ कहलाता था। इनके समय में सिन्ध की ओर से बिलोचों ने आक्रमण किया और अरबो ने अरब से। नागभट्ट ने इन्हें अपनी सीमा में घुसने नहीं दिया जिससे उनकी ख्याति बहुत बढ़ी।
- प्रश्न 65 प्रतिहार शासक _____ के शासन काल में जैन ग्रन्थ हरिवंशपुराण एवं कुवलयमाला की रचना हुयी –
CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-2 -
- (अ) वत्सराज
- (ब) रामभद्र
- (स) मिहिर भोज
- (द) महिन्द्रपाल प्रथम
उत्तर : वत्सराज
व्याख्या :
वत्सराज के समय में उदयोतन सूरी ने ‘कुवलयमाला’ और जैन आचार्य जिनसेन ने ‘हरिवंश पुराण’ की रचना की।
- प्रश्न 66 _____ को पराजित कर प्रतिहारों ने भीनमाल के राज्य पर अधिकार प्राप्त किया।
CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2 -
- (अ) गुहिलोतों
- (ब) भाटीयों
- (स) चौहानों
- (द) चावड़ाओं
उत्तर : चावड़ाओं
व्याख्या :
प्रतिहार शासक नागभट्ट प्रथम ने आठवीं शताब्दी में भीनमाल पर अधिकार कर उसे अपनी राजधानी बनाया।
- प्रश्न 67 मण्डोर – प्रतिहार वंश के किस शासक से वंशावली प्रारम्भ होती है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D -
- (अ) कंदक
- (ब) रज्जिल
- (स) हरिशचन्द्र
- (द) भोगभट्ट
उत्तर : रज्जिल
व्याख्या :
गुर्जर-प्रतिहारों की 26 शाखाओं में यह शाखा सबसे प्राचीन और महत्वपूर्ण थी। जोधपुर और घटियाला शिलालेखों के अनुसार हरिशचन्द्र नामक ब्राह्मण के दो पत्नियां थी। एक ब्राह्मणी और दूसरी क्षत्राणी भद्रा। क्षत्राणी भद्रा के चार पुत्रों भोगभट्ट, कद्दक, रज्जिल और दह ने मिलकर मण्डौर को जीतकर गुर्जर प्रतिहार वंश की स्थापना की। रज्जिल तीसरा पुत्र होने पर भी मण्डौर की वंशावली इससे प्रारम्भ होती है।
- प्रश्न 68 उस अरबी यात्री का नाम बताइये जिसने मिहिर भोज के समय का वृत्तांत प्रस्तुत किया।
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) ओबेदुल्लाह हुसैनी
- (ब) सुलेमान
- (स) शाहआलम निरून
- (द) अल मसूदी हज्जाब
उत्तर : सुलेमान
व्याख्या :
मिहिर भोज वेष्णों धर्म का अनुयायी थे। इनका प्रथम अभिलेख वराह अभिलेख है जिसकी तिथि 893 विक्रम संवत् (836 ई.) है। अरब यात्री ‘सुलेमान’ ने मिहिरभोज के समय भारत की यात्रा की ओर मिहिरभोज को भारत का सबसे शक्तिशाली शासक बताया।
- प्रश्न 69 प्रतिहारा की 26 शाखाओं में से, सबसे प्राचीन शाखा है :
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) मण्डोर
- (ब) उज्जैन
- (स) कन्नौज
- (द) ग्वालियर
उत्तर : मण्डोर
व्याख्या :
गुर्जर-प्रतिहारों की 26 शाखाओं में मण्डोर शाखा सबसे प्राचीन और महत्वपूर्ण थी। जोधपुर और घटियाला शिलालेखों के अनुसार हरिशचन्द्र नामक ब्राह्मण के दो पत्नियां थी। एक ब्राह्मणी और दूसरी क्षत्राणी भद्रा। क्षत्राणी भद्रा के चार पुत्रों भोगभट्ट, कद्दक, रज्जिल और दह ने मिलकर मण्डौर को जीतकर गुर्जर प्रतिहार वंश की स्थापना की। रज्जिल तीसरा पुत्र होने पर भी मण्डौर की वंशावली इससे प्रारम्भ होती है।
- प्रश्न 70 गुर्जर प्रतिहार शासक मथन देव कहाँ शासन करता था –
Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others) -
- (अ) मंडोर
- (ब) राजोरगढ़
- (स) जालौर
- (द) मेड़ता
उत्तर : राजोरगढ़
व्याख्या :
गुर्जर प्रतिहार शासक मथन देव राजोरगढ़ का शासक था।
- प्रश्न 71 प्रतिहार एवं पाल शासकों पर अपनी विजय की खुशी में ध्रुव ने गंगा व यमुना के चिह्नों को सम्मिलित किया-
-
- (अ) राष्ट्रकूट कुल चिह्न (एम्बलम) में
- (ब) चोल कुल चिह्न (एम्बलम) में
- (स) चन्देल कुल चिह्न (एम्बलम) में
- (द) पाल कुल चिह्न (एम्बलम) में
उत्तर : राष्ट्रकूट कुल चिह्न (एम्बलम) में
व्याख्या :
वत्सराज(783-795ई.) के समकालीन राष्ट्रकूट राजा ध्रुव बड़ा महत्वकांक्षी था। उसने वत्सराज पर आक्रमण कर किया और इन्हें पराजित कर दिया। इसके बाद उसने पाल शासक धर्मपाल को भी पराजित कर दिया। यह युद्ध गंगा और यमुना के दोआब में हुआ था इसी कारण इस विजय के उपलक्ष्य में ध्रुव ने कुलचिह्न(एम्बलम) में गंगा व यमुना के चिह्नों का सम्मिलित किया।
- प्रश्न 72 अरब यात्री सुलेमान ने किस प्रतिहार राजा के शासनकाल में भारत की यात्रा की –
RAS (Pre) Exam – 2023 -
- (अ) नागभट्ट द्वितीय
- (ब) नागभट्ट प्रथम
- (स) वत्सराज
- (द) भोज प्रथम
उत्तर : भोज प्रथम
व्याख्या :
अरब यात्री ‘सुलेमान’ ने मिहिरभोज के समय भारत की यात्रा की ओर मिहिरभोज को भारत का सबसे शक्तिशाली शासक बताया।