राजस्थान भौतिक प्रदेश PYQs – पिछली परीक्षाओं के महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर | Rajasthan Bhoutik Pradesh PYQs Part 1

5
(1)

राजस्थान भौतिक प्रदेश PYQs: परिचय

राजस्थान भौतिक प्रदेश (Rajasthan Physical Divisions) से संबंधित प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे RPSC, REET, पटवारी, SSC, और अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इन परीक्षाओं में अक्सर पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs) आते हैं, जो परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।

Gupt Kal Important Questions 5 राजस्थान भौतिक प्रदेश PYQs - पिछली परीक्षाओं के महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर | Rajasthan Bhoutik Pradesh PYQs Part 1

इस लेख में हम राजस्थान भौतिक प्रदेश के महत्वपूर्ण PYQs को शामिल कर रहे हैं, जो आपकी तैयारी को दिशा देंगे और आगामी परीक्षाओं के लिए फायदेमंद होंगे।

राजस्थान भौतिक प्रदेश के महत्वपूर्ण PYQs
प्रश्न 1 स्वतंत्रता के बाद राजस्थान नाम का प्रयोग एकीकरण के कौनसे चरण में किया गया था –
  • (अ) पहले चरण
  • (ब) दूसरे चरण
  • (स) तीसरे चरण
  • (द) पांचवें चरण
उत्तर : दूसरे चरण
व्याख्या :
एकीकरण के दूसरे चरण (25 मार्च 1948) मे राजस्थान का नाम पूर्व राजस्थान पड़ा अन्ततः 26 जनवरी 1950 को (छठवां चरण मे) औपचारिक रूप से इस संपूर्ण भौगोलिक प्रदेश का नाम राजस्थान स्वीकार किया गया।
प्रश्न 2 निम्नलिखित में से कौन सा कथन राजस्थान के भौगोलिक स्वरूप के बारे में सत्य है –
  • (अ) राज्य की अधिकतम चौड़ाई उत्तर से दक्षिण की दिशा में है
  • (ब) राज्य की अधिकतम चौड़ाई पूर्व से पश्चिम की दिशा में है
  • (स) अक्षांशीय और देशांतर दोनों का विस्तार समान है
  • (द) अक्षांशीय और देशांतर दोनों का विस्तार 1000 किमी से अधिक है
उत्तर : राज्य की अधिकतम चौड़ाई पूर्व से पश्चिम की दिशा में है
व्याख्या :
उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 कि. मी. व विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) तक है। पुर्व से पश्चिम तक चौड़ाई 869 कि. मी. व विस्तार पुर्व में सिलाना गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर) से पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) तक है।
प्रश्न 3 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सही कूट का चयन कीजिए –
सूची-I (प्राचीन नाम)सूची-II (वर्णन)
(A) ब्रह्मवर्त(i) ऋगवेद में राजस्थान का नाम
(B) मरुकांतर(ii) रामायण में वाल्मीकि द्वारा राजस्थान का वर्णन
(C) रायथान(iii) कर्नल जेम्स टॉड द्वारा राज्य को कहा गया
(D) राजपुताना(iv) जॉर्ज थॉमस द्वारा दी गई संज्ञा
कूट:
  • (अ) A – (ii), B – (i), C – (iv), D – (iii)
  • (ब) A – (iii), B – (iv), C – (ii), D – (i)
  • (स) A – (i), B – (ii), C – (iii), D – (iv)
  • (द) A – (iv), B – (ii), C – (i), D – (iii)
उत्तर : A – (i), B – (ii), C – (iii), D – (iv)
व्याख्या :
वैदिक काल में ऋगवेद में राजस्थान को ‘ब्रह्मवर्त’ तथा रामायण में वाल्मीकि ने राजस्थान प्रदेश को ‘मरुकांतर’ कहा है। राजस्थान शब्द का प्राचीनतम उपयोग ‘राजस्थानियादित्य’ वि संवत 682 में उत्कीर्ण वसंतगढ़ (सिरोही ) के शिलालेख में मिलता है। उसके बाद मुहणोत नैणसी की ख्यात व राजरूपक में राजस्थान शब्द का प्रयोग हुआ है। लेकिन यह शब्द राजपूताना के इस भू-भाग के लिए प्रयोग नहीं हुआ है। सन् 1800 ई.में आरलैण्ड के निवासी जार्ज थामस ने राजस्थान के इस भाग के लिए ‘राजपुताना’ की संज्ञा दी। इस बात का उल्लेख विलियम फ्रेंकलिन की पुस्तक “Military Memoirs Of Mr. George Thomas” में आता है। कर्नल जेम्स टॉड ने इस राज्य को “रायथान” कहा क्योंकि स्थानीय साहित्य एवं बोलचाल में राजाओं के निवास के प्रान्त को ‘रायथान’ कहते थे।
प्रश्न 4 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सही कूट का चयन कीजिए –
सूची-I (पुस्तकें)सूची-II (लेखक/अनुवादक)
(A) मिल्ट्री मेमोयर्स ऑफ मिस्टर जार्ज थॉमस(i) विलियम फ्रेंकलिन
(B) एनाॅल्स एंड एटीक्विटिज आॅफ राजस्थान(ii) कर्नल जेम्स टॉड
(C) प्राचीन राजस्थान का विश्लेषण(iii) गौरीशंकर हीराचंद ओझा
कूट:
  • (अ) A – (ii), B – (i), C – (iii)
  • (ब) A – (i), B – (ii), C – (iii)
  • (स) A – (ii), B – (iii), C – (i)
  • (द) A – (iii), B – (i), C – (ii)
उत्तर : A – (i), B – (ii), C – (iii)
व्याख्या :
सन् 1800 ई.में आरलैण्ड के निवासी जार्ज थामस ने राजस्थान के इस भाग के लिए ‘राजपुताना’ की संज्ञा दी। इस बात का उल्लेख विलियम फ्रेंकलिन की पुस्तक “Military Memoirs Of Mr. George Thomas” में आता है। 19 वी. सदी में कर्नल जम्स टाॅड ने अपनी पुस्तक “एनाॅल्स एंड एटीक्विटिज आॅफ राजस्थान” मेे राजस्थान शब्द का प्रयोग किया। इस पुस्तक का दूसरा नाम “द सेंट्रल एंड वेस्टर्न राजपूत स्टेट्स ऑफ इंडिया” है। इस पुस्तक का पहली बार हिन्दी अनुवाद राजस्थान के प्रसिद्ध इतिहासकार गौरीशंकर हीराचंद ओझा ने किया। इसे हिन्दी में “प्राचीन राजस्थान का विश्लेषण” कहते है।
प्रश्न 5 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सही कूट का चयन कीजिए –
सूची-I (महत्त्वपूर्ण व्यक्तित्व)सूची-II (पद/उपाधि)
(A) सवाई मानसिंह(i) प्रथम राजप्रमुख
(B) हीरालाल शास्त्री(ii) प्रथम प्रधानमंत्री (मुख्यमंत्री)
(C) टीकाराम पालीवाल(iii) प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री
(D) गुरूमुख निहालसिंह(iv) प्रथम राज्यपाल
कूट:
  • (अ) A – (ii), B – (i), C – (iv), D – (iii)
  • (ब) A – (iv), B – (ii), C – (i), D – (iii)
  • (स) A – (i), B – (ii), C – (iii), D – (iv)
  • (द) A – (iii), B – (iv), C – (ii), D – (i)
उत्तर : A – (i), B – (ii), C – (iii), D – (iv)
व्याख्या :
राज्य के पहले राजप्रमुख जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह एवं प्रथम प्रधानमंत्री(मुख्यमंत्री) श्री हीरालाल शास्त्री बने। 1952 में हुए आम चुनावों के बाद प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री श्री टीकाराम पालीवाल बने। 1 नवंबर 1956 को राज्य पुनर्गठन के बाद राजप्रमुख का पद समाप्त कर दिया व राज्यपाल का पद सृजित हुआ। सरदार गुरूमुख निहालसिंह राज्य के पहले राज्यपाल(मुख्यमंत्री श्री मोहनलाल सुखाड़िया) बने।
प्रश्न 6 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सही कूट का चयन कीजिए –
सूची-I (घटनाएं)सूची-II (वर्ष/तिथि)
(A) वृहत राजस्थान का गठन(i) 30 मार्च 1949
(B) राजस्थान का सबसे बड़ा राज्य बनना(ii) 1 नवम्बर 2000
(C) राजस्थान का आधिकारिक नामकरण(iii) 26 जनवरी 1950
(D) पहला आम चुनाव(iv) 1952
कूट:
  • (अ) A – (i), B – (ii), C – (iii), D – (iv)
  • (ब) A – (ii), B – (i), C – (iv), D – (iii)
  • (स) A – (iii), B – (ii), C – (i), D – (iv)
  • (द) A – (iv), B – (i), C – (ii), D – (iii)
उत्तर : A – (i), B – (ii), C – (iii), D – (iv)
व्याख्या :
30 मार्च,1949 को चार बड़ी रियासतों – जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर एवं बीकानेर का राज्य में विलय होने के बाद वृहत राजस्थान का गठन हुआ। तभी से 30 मार्च को ‘राजस्थान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को विधिवत् रूप से इस प्रदेश का नाम राजस्थान स्वीकार किया गया। 1952 में हुए आम चुनावों के बाद प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री श्री टीकाराम पालीवाल बने। 1 नवम्बर 2000 को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ का गठन हुआ और उसी दिन से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य बना।
प्रश्न 7 सन् 1800 ई में वह कौन व्यक्ति था जिसने आज के राजस्थान को राजपूताना कहा –
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
  • (अ) जार्ज थॉमस
  • (ब) जेम्स टॉड
  • (स) जार्ज कलॉनी
  • (द) जेम्स् रिज़ु
उत्तर : जार्ज थॉमस
व्याख्या :
जार्ज थॉमस ने 1800 ई. में आज के राजस्थान क्षेत्र को ‘राजपूताना’ कहा। यह शब्द ब्रिटिश काल में राजस्थान के लिए प्रचलित था।
प्रश्न 8 भारत के किस दिशा में राजस्थान स्थित है –
Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT – L2)
  • (अ) उत्तर-पूर्व
  • (ब) दक्षिण पश्चिम
  • (स) पूर्व
  • (द) उत्तर पश्चिम
उत्तर : उत्तर पश्चिम
व्याख्या :
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3′ से 30० 12′ उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9′) तथा 69० 30′ से 78० 17′ पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47′) के मध्य स्थित है।
प्रश्न 9 कर्क रेखा निम्नलिखित में से किन जिलों से होकर गुजरती है –
Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT – L1)
  • (अ) बांसवाड़ा और उदयपुर
  • (ब) बांसवाड़ा और डूंगरपुर
  • (स) बांसवाड़ा और चित्तौड़गढ़
  • (द) उदयपुर और चित्तौड़गढ़
उत्तर : बांसवाड़ा और डूंगरपुर
व्याख्या :
कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिलों से होकर गुजरती है। यह रेखा पृथ्वी पर उत्तरी गोलार्ध में 23.5° अक्षांश पर स्थित है।
प्रश्न 10 स्वतंत्रता से पहले राजस्थान क्षेत्र को क्या कहा जाता था –
Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT – L1)
  • (अ) राजपूताना
  • (ब) संयुक्त प्रांत
  • (स) मध्य प्रदेश
  • (द) बांग्लादेश
उत्तर : राजपूताना
व्याख्या :
स्वतंत्रता से पहले, राजस्थान को “राजपूताना” के नाम से जाना जाता था। इस क्षेत्र में कई रियासतें थीं, जो राजपूत शासकों द्वारा शासित थीं।

    राजस्थान भौतिक प्रदेश PYQs की तैयारी क्यों करें?

    1. परीक्षा में सफलता: भौतिक प्रदेश से संबंधित प्रश्न अक्सर परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।
    2. सटीक और त्वरित हल: पिछले वर्षों के प्रश्नों का अभ्यास करके सटीक उत्तर देने की क्षमता बढ़ती है।
    3. समय प्रबंधन: PYQs के अभ्यास से समय प्रबंधन में सुधार होता है।

    टिप्स: राजस्थान भौतिक प्रदेश PYQs की तैयारी कैसे करें?

    1. नोट्स तैयार करें: राजस्थान के भौतिक प्रदेशों को चार भागों में विभाजित करके संक्षिप्त नोट्स बनाएं।
    2. मैप का उपयोग करें: मैप की मदद से राजस्थान के पर्वत, नदियाँ, पठार और मरुस्थल को समझें।
    3. मॉक टेस्ट दें: समय-समय पर मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी की जांच करें।
    4. पिछले वर्षों के प्रश्न हल करें: RPSC और अन्य परीक्षाओं के PYQs का नियमित अभ्यास करें।

    निष्कर्ष

    राजस्थान भौतिक प्रदेश PYQs का अध्ययन प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता की संभावना को बढ़ाता है। यह लेख आपके लिए भौतिक प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर लेकर आया है। नियमित अभ्यास और सही रणनीति के साथ आप अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 5 / 5. Vote count: 1

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top