राजस्थान भौतिक विशेषताएं PYQs – पिछली परीक्षाओं के महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर | Rajasthan Bhoutik Pradesh PYQs Part 8

राजस्थान की भौतिक विशेषताएं PYQs RPSC, REET, Patwari, SI और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए पुराने प्रश्नों का संग्रह। थार मरुस्थल, अरावली पर्वत, नदियाँ, जलवायु और मिट्टियों पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नों के साथ अपनी तैयारी मजबूत करें!

राजस्थान भौतिक प्रदेश के महत्वपूर्ण PYQs
प्रश्न 111 राजस्थान का प्रवेश द्वार कहलाता है-
  • (अ) भरतपुर
  • (ब) जयपुर
  • (स) जोधपुर
  • (द) अलवर
उत्तर : भरतपुर
व्याख्या :
राजस्थान का प्रवेश द्वार भरतपुर को कहा जाता है।
प्रश्न 112 मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाली राजस्थान की प्रथम महिला है-
  • (अ) श्रीमती रतनशात्री
  • (ब) श्रीमती अरूणा राॅय
  • (स) श्रीमती शारदा भार्गव
  • (द) श्रीमती वीणा सहारण
उत्तर : श्रीमती अरूणा राॅय
व्याख्या :
सामुदायिक नेतृत्व के लिए साल 2000 में उन्हें मैगसेसे पुरस्कार दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता अरूणा राय का जन्म जून 1946 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था। राजस्थान में सोशल वर्क एंड रिसर्च सेंटर में काम करना शुरू किया। इस संस्था की स्थापना अरुणा के पति संजित बंकर ने की थी।
प्रश्न 113 भारत का पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण कहाॅे किया गया था-
  • (अ) पोकरण जैसलमेर
  • (ब) डीडवाना नागौर
  • (स) बामनवास सवाईमाधोपुर
  • (द) शिव बाडमेर
उत्तर : पोकरण जैसलमेर
व्याख्या :
भारत ने पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण 18 मई 1974 को राजस्थान के पोखरण में किया था इस ऑपरेशन का नाम स्माइलिंग बुद्धा रखा गया था।
प्रश्न 114 राजस्थान की प्रथम महिला विधायक थी-
  • (अ) श्रीमती यशोदा देवी
  • (ब) महारानी गायत्री देवी
  • (स) श्रीमती प्रभाराव
  • (द) श्रीमती प्रतिभा पाटिल
उत्तर : श्रीमती यशोदा देवी
व्याख्या :
यशोदा देवी राजस्थान के जनजाति जिले बांसवाड़ा से 1953 में हुए उपचुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बनीं। यशोदा देवी को राजस्थान की पहली महिला विधायक बनने का गौरव भी हासिल है।
प्रश्न 115 राजस्थान के प्रथम राज्यपाल थे-
  • (अ) सरदार गुरूमुख निहाल सिंह
  • (ब) सरदार जोगेंद्र सिंह
  • (स) सरदार मनमोहन सिंह
  • (द) सरदारा सिंह
उत्तर : सरदार गुरूमुख निहाल सिंह
व्याख्या :
1 नवंबर 1956 को राज्य पुनर्गठन के बाद राजप्रमुख का पद समाप्त कर दिया व राज्यपाल का पद सृजित हुआ। सरदार गुरूमुख निहालसिंह राज्य के पहले राज्यपाल(मुख्यमंत्री श्री मोहनलाल सुखाड़िया) बने।
प्रश्न 116 राजस्थान के प्रथम एवं एकमात्र राजप्रमुख थे-
  • (अ) महाराजा भवानीसिंह
  • (ब) उदयपूर महाराणा भूपालसिंह
  • (स) उदयपूर महाराणा भीमसिंह
  • (द) जयपुर महाराजा सवाई मानसिंह
उत्तर : जयपुर महाराजा सवाई मानसिंह
व्याख्या :
राज्य के पहले राजप्रमुख जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह एवं प्रथम प्रधानमंत्री(मुख्यमंत्री) श्री हीरालाल शास्त्री बने। 1952 में हुए आम चुनावों के बाद प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री श्री टीकाराम पालीवाल बने।
प्रश्न 117 डांग क्षेत्र में आने वाला भू भाग है-
  • (अ) धौलपुर
  • (ब) करौली
  • (स) स माधौपुर का कुछ भाग
  • (द) उक्त सभी
उत्तर : उक्त सभी
व्याख्या :
राजस्थान राज्य के पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी जिले यथा भरतपुर, बारां, बून्दी, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा एवं सवाईमाधोपुर अपनी भौगोलिक विषमताओं, बीहड़ वनों एवं दस्युओं के आतंक के कारण डांग क्षेत्र के नाम से जाने जाते हैं।
प्रश्न 118 राज्य की कोनसी विधानसभा निर्धारित कार्यकाल की समाप्ति से पूर्व ही भंग कर दी गई थी-
  • (अ) तीसरी
  • (ब) चैथी
  • (स) पांचवीे
  • (द) छठी
उत्तर : छठी
व्याख्या :
छठी विधानसभा (1977-80) भंग हो जाने के फलस्वरूप प्रथम बार राज्य विधानसभा का मध्यावधि चुनाव हुआ। छठी विधानसभा के चुनाव से पूर्व विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन किया गया तथा इनकी संख्या 184 से बढ़ाकर 200 कर दी गयी। चुनाव में जनता पार्टी ने 199 स्थानों के लिये अपने प्रत्याक्षी खड़े किये जिन्होंने 150 स्थानों पर विजय प्राप्त की। 22 जून 1977 को भैरोसिंह शेखावत ने राज्य में प्रथम गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
प्रश्न 119 राज्य कि प्रथम महिला राज्यपाल नियुक्त की गई-
  • (अ) श्रीमती प्रतिभा पाटिल
  • (ब) श्रीमती सरोजनी नायडू
  • (स) श्रीमती सुचित्रा सिंह
  • (द) श्रीमती सरोज देवी
उत्तर : श्रीमती प्रतिभा पाटिल
व्याख्या :
8 नवंबर, 2004 को श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने राजस्थान के राज्यपाल का पद संभाला और इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाली पहली महिला बनीं। प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति भी थीं। उनका कार्यकाल 2007 से 2012 तक रहा था।
प्रश्न 120 राजस्थान का नेहरू कहा जाता है-
  • (अ) मोहनलाल सुखाडिया
  • (ब) पं ़ जुगल किशोर चतुर्वेदी
  • (स) जमनालाल बजाज
  • (द) जयनारायण व्यास
उत्तर : पं ़ जुगल किशोर चतुर्वेदी
व्याख्या :
जुगल किशोर चतुर्वेदी को दुसरा जवाहरलाल नेहरू के उपनाम से जाना जाता है।
प्रश्न 121 राजस्थान का लोह पुरूष कहा जाता है-
  • (अ) जयनारायण व्यास
  • (ब) दामोदरलाल व्यास
  • (स) महाराणा प्रताप
  • (द) जमनालाल बजाज
उत्तर : दामोदरलाल व्यास
व्याख्या :
दामोदरलाल व्यास का जन्म टोंक जिले के मालपुरा शहर में हुआ था। उन्हें राजस्थान का लौह पुरुष कहा जाता था।
प्रश्न 122 राजस्थान में प्रथम आम चुनाव कब हुए थे-
  • (अ) 1952
  • (ब) 1950
  • (स) 1948
  • (द) 1949
उत्तर : 1952
व्याख्या :
1952 में हुए आम चुनावों के बाद प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री श्री टीकाराम पालीवाल बने।
प्रश्न 123 राजस्थान उच्च न्यायलय की मुख्यपीठ कहां है-
  • (अ) जयपुर
  • (ब) जोधपुर
  • (स) बीकानेर
  • (द) उदयपुर
उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
कालांतर में, राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 49 के तहत नवीन उच्च न्यायालय स्थापित हुआ जिसकी मुख्य पीठ जोधपुर में स्थित की गयी।
प्रश्न 124 राजस्थान का निर्माण किस तिथि को हुआ-
  • (अ) 26 जनवरी 1961
  • (ब) 26 जनवरी 1950
  • (स) 1 नवम्बर 1956
  • (द) 28 अप्रेल 1949
उत्तर : 1 नवम्बर 1956
व्याख्या :
राज्य पुनर्गठन आयोग 1955 (सदस्य – फजल अली, हृदयनाथ कुंजरु, के. एम्. पणिक्कर)की सिफारिशों के आधार पर 1 नवम्बर 1956 को राज्य पुनर्गठन अधिनियम लागू हो जाने से अजमेर-मेरवाड़ा, आबू तहसील को राजस्थान में मिलाया गया। इस चरण में कुछ भाग इधर-उधर कर भौगोलिक और सामाजिक त्रुटि भी सुधारी गई। इसके तहत मध्यप्रदेश में शामिल हो चुके सुनेल टप्पा क्षेत्र को राजस्थान के झालावाड़ जिले में मिलाया गया और झालावाड़ जिले का सिरनौज को मध्यप्रदेश को दे दिया गया। राजस्थान अपने वर्तमान स्वरूप में 1 नवम्बर 1956 को आया।
प्रश्न 125 राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है-
  • (अ) 21 नवम्बंर
  • (ब) 30 मार्च
  • (स) 15 अप्रेेल
  • (द) 26 जनवरी
उत्तर : 30 मार्च
व्याख्या :
30 मार्च,1949 को चार बड़ी रियासतों – जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर एवं बीकानेर का राज्य में विलय होने के बाद वृहत राजस्थान का गठन हुआ। तभी से 30 मार्च को ‘राजस्थान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
प्रश्न 126 आधुनिक राजस्थान के निर्माता माने जाते है-
  • (अ) मोहन लाल सुखाडिया
  • (ब) जय नारायण व्यास
  • (स) भेरू सिंह शेखावत
  • (द) हरिदेव जोशी
उत्तर : मोहन लाल सुखाडिया
व्याख्या :
मोहन लाल सुखाड़िया को आधुनिक राजस्थान का निर्माता कहा जाता है। इन्होंने सर्वाधिक समय लगभग 17 वर्ष तक राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर कार्य किया। वे 1954 से 1971 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे। बाद में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के राज्यपाल भी रहे।
प्रश्न 127 राजस्थान का वह शहर जो त्रिकोणात्मक शैली बसा हुआ है-
  • (अ) कोटा
  • (ब) उदयपुर
  • (स) झालावाड
  • (द) अलवर
उत्तर : झालावाड
व्याख्या :
झालावाड़ नगर कालीसिंध नदी के तट पर स्थित है। झालावाड़ शहर त्रिकोणात्मक शैली में बसा हुआ है। राजस्थान का यह एकमात्र जिला है जहाँ केवल तिराहे है, चौराहा नहीं है।
प्रश्न 128 स्वतंत्रता के समय राजस्थान में कितनी रियासतें एवं ठिकाने थे
  • (अ) 19 रियासतें 3 ठिकाने एवं अजमेर मेरवाडा को केन्द्रशासित प्रदेश
  • (ब) 20 रियासतें 4 ठिकाने
  • (स) 20 रियासतें 3 ठिकाने एवं अजमेर को केन्द्रशासित प्रदेश
  • (द) 19 रियासतें 3 ठिकाने
उत्तर : 19 रियासतें 3 ठिकाने एवं अजमेर मेरवाडा को केन्द्रशासित प्रदेश
व्याख्या :
राजस्थान के एकीकरण के समय कुल 19 रियासतें 3 ठिकाने- लावा(जयपुर), कुशलगढ़(बांसवाड़ा) व नीमराना(अलवर) तथा एक चीफशिफ अजमेर-मेरवाड़ा थे।
प्रश्न 129 वाल्मिकी ने राजस्थान के भू भाग को क्या नाम दिया था –
  • (अ) मरू प्रदेश
  • (ब) मरूकान्तार
  • (स) रायथान
  • (द) राजस्थानीयादित्य
उत्तर : मरूकान्तार
व्याख्या :
वैदिक काल में ऋगवेद में राजस्थान को ‘ब्रह्मवर्त’ तथा रामायण में वाल्मीकि ने राजस्थान प्रदेश को ‘मरुकांतर’ कहा है। राजस्थान शब्द का प्राचीनतम उपयोग ‘राजस्थानियादित्य’ वि संवत 682 में उत्कीर्ण वसंतगढ़ (सिरोही ) के शिलालेख में मिलता है। उसके बाद मुहणोत नैणसी की ख्यात व राजरूपक में राजस्थान शब्द का प्रयोग हुआ है। लेकिन यह शब्द राजपूताना के इस भू-भाग के लिए प्रयोग नहीं हुआ है।
प्रश्न 130 स्वतंत्रता के पश्चात विधिवता रूप से हमारे प्रदेश का नाम ‘राजस्थान’ कब किया गया –
  • (अ) 26 जनवरी 1950
  • (ब) 1 नवंम्बर 1956
  • (स) 13 मार्च 1950
  • (द) 28 अप्रैल 1949
उत्तर : 26 जनवरी 1950
व्याख्या :
30 मार्च,1949 को चार बड़ी रियासतों – जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर एवं बीकानेर का राज्य में विलय होने के बाद वृहत राजस्थान का गठन हुआ। तभी से 30 मार्च को ‘राजस्थान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
26 जनवरी 1950 को विधिवत् रूप से इस प्रदेश का नाम राजस्थान स्वीकार किया गया।

    Last Updated on December 17, 2024 by Aman Singh

    Author

    • Aman Singh

      Aman Singh | M.Sc. Mathematics, RRBMU University Alwar

      A seasoned Mathematics Educator with 7 years of dedicated experience in the field of education. Specializing in simplifying complex mathematical concepts, Aman has a proven track record of helping students master advanced topics. Holds an M.Sc. in Mathematics from RRBMU University, Alwar. Passionate about leveraging conceptual clarity and effective teaching methodologies to drive student success and achievement.

      "Transforming mathematical complexity into conceptual clarity."

      For the past 7 years, Aman Singh has been on a mission to redefine math education. Armed with an M.Sc. in Mathematics from RRBMU University Alwar, Aman brings a deep well of knowledge and seven years of classroom insight to every lesson. Specializing in turning student struggle into genuine mastery, Aman believes math isn't just about numbers—it's about building confidence and problem-solving muscle.

    Leave a Comment