राजस्थान की भौतिक विशेषताएं PYQs (Previous Year Questions) part 5 | rpsc old question on rajasthan bhoutik prdesh

राजस्थान की भौतिक विशेषताएं PYQs (Previous Year Questions) part 5 | rpsc old question on rajasthan bhoutik prdesh

Posted by

राजस्थान की भौतिक विशेषताएं PYQs (Previous Year Questions) part 4 | rpsc old question on rajasthan bhoutik prdesh राजस्थान के भौतिक भूगोल का अध्ययन प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। चाहे यह RPSC, REET, या अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाएँ हों, राजस्थान की भौतिक विशेषताओं से संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। इस लेख में हम पिछले वर्षों के प्रश्नों (PYQs) पर आधारित महत्वपूर्ण टॉपिक्स और प्रश्नों का संग्रह प्रस्तुत कर रहे हैं।

राजस्थान की भौतिक विशेषताएं PYQs (Previous Year Questions) part 5 | rpsc old question on rajasthan bhoutik prdesh
राजस्थान भौतिक प्रदेश के महत्वपूर्ण PYQs
प्रश्न 51 कर्क रेखा की राजस्थान में लम्बाई है –
  • (अ) लगभग 20 किमी.
  • (ब) लगभग 26 किमी.
  • (स) लगभग 32 किमी.
  • (द) लगभग 42 किमी.
उत्तर : लगभग 26 किमी.
व्याख्या :
राजस्थान में कर्क रेखा की लम्बाई लगभग 26 किमी. है।
प्रश्न 52 पृथ्वी पर दिन-रात की प्रक्रिया होती है –
  • (अ) परिभ्रमण गति के कारण
  • (ब) परिक्रमण गति के कारण
  • (स) जलवायु के कारण
  • (द) मौसम के कारण
उत्तर : परिभ्रमण गति के कारण
व्याख्या :
पृथ्वी के अपने अक्ष पर घूर्णन (परिभ्रमण) करने के कारण दिन और रात होते हैं। पृथ्वी के घूर्णन करने पर, पृथ्वी का जो भाग सूर्य के सामने होता है वहाँ दिन होता है और जो भाग सूर्य की विपरीत दिशा में होता है वहाँ अँधेरा या रात होती है। पृथ्वी की दूसरी गति जो सूर्य के चारों ओर कक्ष में होती है उसे परिक्रमण कहा जाता है। पृथ्वी एक वर्ष या 365¼ दिन में सूर्य का एक चक्कर लगाती है।
प्रश्न 53 भारतीय मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम से कितने घण्टे आगे है –
  • (अ) 41/2 घण्टे
  • (ब) 5 1/2 घण्ट
  • (स) 6 घण्टे
  • (द) 31/2 घण्टे
उत्तर : 5 1/2 घण्ट
व्याख्या :
भारतीय मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम से कितने घण्टे आगे है। भारत का मानक समय 82½ पूर्वी देशांतर के अनुरूप है।
प्रश्न 54 पृथ्वी की आकृति है –
  • (अ) वृत्ताकार
  • (ब) गोलाकार
  • (स) जियॉइड
  • (द) चपटाकार
उत्तर : जियॉइड
व्याख्या :
पृथ्वी आकार में गोलाकार दिखती है, लेकिन यह एक आदर्श क्षेत्र नहीं है । यह पृथ्वी के घूर्णन के कारण बाहरी बल के कारण भूमध्य रेखा पर ऊपर और नीचे (दक्षिण और उत्तरी ध्रुव के पास) और उभारों पर थोड़ा चपटा होता है। जियॉइड आकार पूरी तरह से गोलाकार नहीं है ।
प्रश्न 55 राजस्थान की लम्बाई व चौड़ाई में अन्तर है –
  • (अ) 52 किमी.
  • (ब) 43 किमी.
  • (स) 82 किमी.
  • (द) 89 किमी.
उत्तर : 43 किमी.
व्याख्या :
राजस्थान की उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 कि. मी. व विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) तक है। पुर्व से पश्चिम तक चौड़ाई 869 कि. मी. व विस्तार पुर्व में सिलाना गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर) से पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) तक है। राज्य की पूर्व से पश्चिम चौड़ाई और उत्तर से दक्षिण लम्बाई में 43 किमी. का अंतर है। पूर्व से पश्चिम व उत्तर से दक्षिण को मिलाने वाली रेखाएं नागौर जिले में एक दुसरे को काटती है।
प्रश्न 56 राजस्थान राज्य का देशान्तरीय विस्तार है –
  • (अ) 69º 31′ से 78º 17′ पूर्व
  • (ब) 70º 46′ से 77º 17′ पूर्व
  • (स) 70º 45′ से 79º 17′ पूर्व
  • (द) 69º 30′ से 78º 17′ पूर्व
उत्तर : 69º 30′ से 78º 17′ पूर्व
व्याख्या :
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3′ से 30० 12′ उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9′) तथा 69० 30′ से 78० 17′ पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47′) के मध्य स्थित है।
प्रश्न 57 राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है –
  • (अ) 10.41
  • (ब) 10.74
  • (स) 10.98
  • (द) 11.56
उत्तर : 10.41
व्याख्या :
राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है। जो कि देश का 10.41 प्रतिशत है।
प्रश्न 58 राजस्थान का दक्षिणतम अक्षांश क्या है –
Librarian Grade III 2018
  • (अ) 23º 3′ दक्षिणी
  • (ब) 23º 30′ दक्षिणी
  • (स) 23º 3′ उत्तरी
  • (द) 23º 30′ उत्तरी
उत्तर : 23º 3′ उत्तरी
व्याख्या :
राजस्थान 23० 3′ से 30० 12′ उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9′) तथा 69० 30′ से 78० 17′ पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47′) के मध्य स्थित है। अतः राजस्थान का दक्षिणतम अक्षांश 23० 3′ उत्तरी अक्षांश है।
प्रश्न 59 भारत में राजस्थान की भौगोलिक स्थिति है –
Asst. Agriculture Officer – 2011
  • (अ) उत्तर पश्चिम भाग
  • (ब) दक्षिण पश्चिम भाग
  • (स) उत्तर पूर्वी भाग
  • (द) दक्षिण पूर्वी भाग
उत्तर : उत्तर पश्चिम भाग
व्याख्या :
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3′ से 30० 12′ उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9′) तथा 69० 30′ से 78० 17′ पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47′) के मध्य स्थित है।
प्रश्न 60 जयपुर कितने डिग्री देशान्तर पर स्थित है –
  • (अ) 68º पू. दे.
  • (ब) 70º पू. दे.
  • (स) 72º पू. दे.
  • (द) 76º पू. दे.
उत्तर : 76º पू. दे.
व्याख्या :
जयपुर लगभग 76º पूर्वी देशांतर पर स्थित है।
प्रश्न 61 किस जिले का अक्षांशीय विस्तार 28º 4′ से 30º 6′ उत्तरी अक्षांश है –
  • (अ) चित्तौड़गढ़
  • (ब) प्रतापगढ़
  • (स) गंगानगर
  • (द) जयपुर
उत्तर : गंगानगर
व्याख्या :
राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार 23० 3′ से 30० 12′ उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9′) के मध्‍य हैै। गंगानर राजस्‍थान का सबसे ऊपरी जिला है। इस प्रकार इनमें केवल गंगानर का अक्षांशीय विस्तार ही 28º 4′ से 30º 6′ उत्तरी अक्षांश के मध्‍य होगा।
प्रश्न 62 जेम्स टाॅड द्वारा रचित ‘ट्रेवल्स इन वेस्टर्न इण्डिया’ का प्रकाशन कब हुआ –
  • (अ) 1829 ई.
  • (ब) 1835 ई.
  • (स) 1839 ई.
  • (द) 1852 ई.
उत्तर : 1839 ई.
व्याख्या :
कर्नल जेम्स टॉड ने 2 पुस्तके लिखी-
1. एनल्स एंड एंटीक्विटीज ऑफ राजस्थान -यह पुस्तक दो भाग में प्रकाशित हुई थी। इस पुस्तक का प्रथम भाग 1829 में प्रकाशित हुआ था प्रथम भाग में मेवाड़ का इतिहास और सामन्ती व्यवस्था के बारे में लिखा गया है। तथा दूसरा भाग 1832 ई. में प्रकाशित हुआ था।
2. ट्रेवल्स इन वेस्टर्न इण्डिया (पश्चिमी भारत की यात्रा)- यह पुस्तक कर्नल जेम्स टॉड की मृत्यु के बाद सन् 1839 में प्रकाशित हुई थी।
प्रश्न 63 राजस्थान का पश्चिमतम जिला कौनसा है –
  • (अ) गंगानगर
  • (ब) जोधपुर
  • (स) जैसलमेर
  • (द) बाड़मेर
उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
राज्स्थान में सबसे पुर्व में सिलाना गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर) है और पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) है।
प्रश्न 64 राजस्थान के दक्षिणतम और उत्तरी छोर के मध्य अक्षांशीय विस्तार है –
  • (अ) 8°7′
  • (ब) 7°9′
  • (स) 6°8′
  • (द) 9°3′
उत्तर : 7°9′
व्याख्या :
राजस्थान राज्य भारत के उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23° 3′ से 30° 12′ उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7° 9′) तथा 69° 30′ से 78° 17′ पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8° 47′) के मध्य स्थित है।
प्रश्न 65 राज्य में सूर्योदय एवं सूर्यास्त सबसे पहले कहां होता है –
  • (अ) धौलपुर
  • (ब) बांसवाड़ा
  • (स) जैसलमेर
  • (द) बीकानेर
उत्तर : धौलपुर
व्याख्या :
राज्स्थान में सबसे पुर्व में सिलाना गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर) है और पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) है। इसलिए राज्स्थान में सबसे पहले सूर्य उदय धौलपुर जिले के सिलाना गाॅंव में होता है। राजस्थान में सबसे बाद में सूर्यउदय जैसलमेर जिले के कटरा गाॅंव में होता है और यही पर सबसे बाद में सूर्यस्त होता है।
प्रश्न 66 23¹/²° उत्तरी अक्षांश रेखा कहलाती है –
  • (अ) कर्क रेखा
  • (ब) मकर रेखा
  • (स) विषुवत रेखा
  • (द) भूमध्य रेखा
उत्तर : कर्क रेखा
व्याख्या :
कर्क रेखा उत्तरी गोलार्ध में भूमध्य रेखा से 23°1/2 उत्तर की ओर स्थित है कर्क रेखा एशिया, अफ्रीका तथा मध्य अमेरिका से होकर गुजरती है।
प्रश्न 67 अक्षांश रेखाएं कितनी होती हैं –
  • (अ) 180
  • (ब) 179
  • (स) 181
  • (द) 360
उत्तर : 179
व्याख्या :
अक्षांश रेखाएँ काल्पनिक रेखाएँ है, इनकी संख्या अनन्त है। एक अंश (डिग्री) के अंतराल पर कल्पित किये जाने पर अक्षांश रेखाओं की कुल संख्या = 90 + 90 + 1 = 181 और यदि दोनों ध्रुवों को रेखा न माना जाय क्योंकि ये बिंदु हैं, तो 179 बतायी जाती है। 1° के अन्तराल पर खींचे जाने पर किन्हीं दो क्रमागत अक्षांश रेखाओं के बीच की लम्बाई 111 किलोमीटर होती है ।
प्रश्न 68 देशान्तर रेखाएं होती हैं –
  • (अ) 180
  • (ब) 360
  • (स) 361
  • (द) 179
उत्तर : 360
व्याख्या :
देशांतर रेखाएं, पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली 360 काल्पनिक रेखाएं हैं।
प्रश्न 69 राजस्थान की आकृति है –
  • (अ) त्रिभुजाकार
  • (ब) पंचभुज
  • (स) वृत्ताकार
  • (द) विषम कोणीय चतुर्भुज
उत्तर : विषम कोणीय चतुर्भुज
व्याख्या :
राजस्थान की आकृति सबसे पहले विषम चतुष्कोणीय आकृति, विद्वान टी. एच. हेण्डले ने बतायी।
प्रश्न 70 निम्न में से कौन सा युग्म सही है –
राजस्थान की स्थिति कुल भौगोलिक क्षेत्र वर्ग किमी में
  • (अ) 23º3′ – 30º12′ N और 69º30′ – 78º17′ E 342239.74
  • (ब) 23º3′ – 30º13′ N और 69º30′ – 78º21′ E 342245.69
  • (स) 23º25′ – 30º12′ N और 69º29′ – 78º25′ E 342241.33
  • (द) 23º28′ – 30º14′ N और 69º21′ – 78º24′ E 342243.67
उत्तर : 23º3′ – 30º12′ N और 69º30′ – 78º17′ E 342239.74
व्याख्या :
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3′ से 30० 12′ उत्तरी अक्षांश(N) (विस्तार 7० 9′) तथा 69० 30′ से 78० 17′ पूर्वी देशान्तर (E) (विस्तार 8० 47′) के मध्य स्थित है। राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है। जो कि देश का 10.41 प्रतिशत है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *