राजस्थान की भौतिक विशेषताएं से जुड़े पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs) और उनके उत्तर। RPSC, REET, और अन्य परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक्स

- प्रश्न 71 ‘राजस्थान दिवस’ किस दिन मनाया जाता है –
-
- (अ) 30 अक्टूबर को
- (ब) 26 जनवरी को
- (स) 30 मार्च को
- (द) 14 नवम्बर को
उत्तर : 30 मार्च को
व्याख्या :
30 मार्च,1949 को चार बड़ी रियासतों – जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर एवं बीकानेर का राज्य में विलय होने के बाद वृहत राजस्थान का गठन हुआ। तभी से 30 मार्च को ‘राजस्थान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को विधिवत् रूप से इस प्रदेश का नाम राजस्थान स्वीकार किया गया।
- प्रश्न 72 निम्न में से राज्य के किस शहर पर सूर्य की किरणें सबसे कम तिरछी पड़ती हैं –
-
- (अ) गंगानगर
- (ब) जयपुर
- (स) अजमेर
- (द) डूंगरपुर
उत्तर : डूंगरपुर
व्याख्या :
राजस्थान में कर्क रेखा बाॅंसवाडा जिले के कुशलगढ़ तहसील से होकर गुजरती है। अतः बांसवाडा जिले में सूर्य की किरणे सर्वाधिक सीधी पड़ती है। जबकी श्री गंगानगर जिला कर्क रेखा से सर्वाधिक दूरी पर स्थित है अतः श्री गंगानगर जिले में सूर्य की किरणे सर्वाधिक तिरछी पडती है। डूंगरपुर भी कर्क रेेखाके नजदीक है इसलिए डूंगरपुर में भी सूर्य की किरणे सर्वाधिक सीधी पड़ती है।
- प्रश्न 73 कर्क रेखा के उत्तर में होने के कारण जलवायु की दृष्टि से राज्य का अधिकांश भाग ………… कटिबंध में स्थित है –
-
- (अ) उपोष्ण
- (ब) शीत कटिबंध
- (स) उष्ण कटिबंध
- (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : उपोष्ण
व्याख्या :
कर्क रेखा के उत्तर में पड़ने के कारण राज्य का अधिकांश भाग उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्र में आता है।
- प्रश्न 74 राजस्थान के निम्न में से किस जिले से कर्क रेखा गुजरती है –
-
- (अ) डूंगरपुर
- (ब) उदयपुर
- (स) प्रतापगढ़
- (द) झालावाड़
उत्तर : डूंगरपुर
व्याख्या :
कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाड़ा के मध्य से होकर गुजरती है। डूंगरपूर जिले को स्पर्श(चिखली गांव के नजदीक से) करती है।
- प्रश्न 75 राजस्थान के नक्शे पर निम्नलिखित में से कौनसा सुदूर दक्षिण में स्थित है –
Junior Instructor(welder) -
- (अ) मेड़ता सिटी
- (ब) सोजत
- (स) मारवाड़ जंक्शन
- (द) राजसमन्द
उत्तर : राजसमन्द
व्याख्या :
मेड़ता सिटी नागौर में है, सोजत और मारवाड़ जंक्शन पाली जिले के ऊपरी हिस्से में है। वहीं राजसमंद तहसील राजसमंद जिले के नीचले हिस्से में स्थित है।
- प्रश्न 76 राजस्थान का क्षेत्रफल निम्नलिखित यूरोपीय देशों में से किनके क्षेत्रफल के लगभग बराबर है –
अ. नार्वे ब. बेल्जियम स. स्विट्जरलैण्ड द. पोलैण्ड
कूट –
2nd Grade Teacher (SANSKRIT EDUCATION) Comp. Exam-2018 (Group -B) -
- (अ) अ, ब एवं द
- (ब) अ एवं स
- (स) ब एवं द
- (द) अ एवं द
उत्तर : अ एवं द
व्याख्या :
राजस्थान राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी है जो पश्चिमी देशों इटली (3, 01,200 किमी²), नॉर्वे (3,24,200 किमी²), पोलैंड (3,12,600 किमी²) के समान है।
- प्रश्न 77 क्षेत्रफल की दृष्टि से निम्नांकित में से कौन-सा राजस्थान के बाद सबसे बड़ा राज्य है –
Junior Instructor(copa) -
- (अ) उत्तर प्रदेश
- (ब) मध्य प्रदेश
- (स) आन्ध्र प्रदेश
- (द) महाराष्ट्र
उत्तर : मध्य प्रदेश
व्याख्या :
राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से हमारे देश का सबसे बड़ा राज्य है। 1 नवम्बर 2000 को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ का गठन हुआ और उसी दिन से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य बना। राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
- प्रश्न 78 भूमध्य रेखा व ग्रीन वीच रेखा के सापेक्ष राजस्थान कौनसे गोलार्द्र में स्थित है –
-
- (अ) उत्तरी-पूर्वी
- (ब) उत्तरी-पश्चिमी
- (स) दक्षिणी-पूर्वी
- (द) दक्षिणी-पश्चिमी
उत्तर : उत्तरी-पूर्वी
व्याख्या :
भुमध्य रेखा के सापेक्ष राजस्थान उतरी गोलाद्र्व में स्थित है। ग्रीन वीच रेखा के सापेक्ष राजस्थान पुर्वी गोलाद्र्व में स्थित है।
- प्रश्न 79 राज्य की पूर्वी व पश्चिमी सीमा के स्थानीय समय में अंतर लगभग है –
-
- (अ) 20 मिनट का
- (ब) 36 मिनट का
- (स) 42 मिनट का
- (द) 60 मिनट का
उत्तर : 36 मिनट का
व्याख्या :
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3′ से 30० 12′ उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9′) तथा 69० 30′ से 78० 17′ पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47′) के मध्य स्थित है। राज्य का देशान्तरीय विस्तार लगभग 9°(8° 47′), प्रत्येक देशांतर के मध्य 4 मिनट का अंतर है।, अतः 9 * 4 = 36 मिनट
- प्रश्न 80 राजस्थान के सर्वाधिक निकट बन्दरगाह है –
-
- (अ) तूतीकोकोरन
- (ब) काण्डला
- (स) पारादीप
- (द) कोचीन
उत्तर : काण्डला
व्याख्या :
राज्य का सबसे नजदीक बन्दरगाह कांडला(गुजरात) है।
- प्रश्न 81 राजस्थान किस देश से पांच गुना बड़ा है –
-
- (अ) श्रीलंका
- (ब) जर्मनी
- (स) अमेरीका
- (द) नेपाल
उत्तर : श्रीलंका
व्याख्या :
राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है। जो कि देश का 10.41 प्रतिशत है। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान की तुलना की जाये तो – राजस्थान श्रीलंका से पांच गुना, चेकोस्लोवाकिया से तीन गुना, इजराइल से सत्रह गुना तथा इंग्लैण्ड से दुगुने से भी बड़ा है। जापान की तुलना में राजस्थान कुछ ही छोटा है।
- प्रश्न 82 राजस्थान राज्य का पूर्व-पश्चिम व उत्तर-दक्षिण देशांतरीय तथा अंक्षाशीय विस्तार है –
-
- (अ) 7º 09′ तथा 7º 47′
- (ब) 8º 47′ तथा 7º 09′
- (स) 7º 47′ तथा 8º 09′
- (द) 8º 09′ तथ 8º 47′
उत्तर : 8º 47′ तथा 7º 09′
व्याख्या :
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3′ से 30० 12′ उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9′) तथा 69० 30′ से 78० 17′ पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47′) के मध्य स्थित है।
राजस्थान का अक्षांशीय अंतराल – 7०9′
राजस्थान का देशान्तरीय अंतराल – 8०47′
- प्रश्न 83 यदि जैसलमेर 69º पूर्वी देशांतर पर स्थित है, सर्यास्त का समय 7:00 PM है तो धौलपुर में जो 78º पूर्वी देशांतर पर स्थित है, सूर्यास्त का समय होगा –
-
- (अ) 6:32 PM
- (ब) 6:24 PM
- (स) 5:42 PM
- (द) 7:36 PM
उत्तर : 6:24 PM
व्याख्या :
प्रत्येक डिग्री में 4 मिनट का समय का अंतर होता है। इसलिए, 78º पूर्वी देशांतर पर धौलपुर, 69º पूर्वी देशांतर पर जैसलमेर से 9 डिग्री पूर्व में स्थित है। 9 डिग्री में 36 मिनट का समय का अंतर होता है। इसलिए, जैसलमेर में सूर्यास्त के समय से 36 मिनट पहले धौलपुर में सूर्यास्त होगा। इसलिए, धौलपुर में सूर्यास्त का समय होगा 7:00 PM – 36 मिनट = 6:24 PM।
- प्रश्न 84 राज्य का सबसे उच्चत्म बिन्दु गुरूशिखर(1722 मी.) है जबकि सबसे निम्नतम बिन्दु ………. है –
-
- (अ) सांभर झील
- (ब) पचभदरा झील
- (स) राजसमंद झील
- (द) डीडवाना झील
उत्तर : सांभर झील
व्याख्या :
राज्य का सबसे उच्चत्म बिन्दु गुरूशिखर(1722 मी.) है जबकि सबसे निम्नतम बिन्दु सांभर झील है। जिसका क्षेत्र समुद्रतल से भी नीचा है।
- प्रश्न 85 राजस्थान की पूर्व से पश्चिम तथा उत्तर से दक्षिण चौड़ाई दर्शाने वाली दोनों रेखाएं किस जिले में एक दूसरे को काटती है –
Raj Jail Warder (28-10-18) Shift 2 -
- (अ) जयपुर
- (ब) नागौर
- (स) अजमेर
- (द) पाली
उत्तर : नागौर
व्याख्या :
राज्य की पूर्व से पश्चिम चौड़ाई और उत्तर से दक्षिण लम्बाई में 43 किमी. का अंतर है। पूर्व से पश्चिम व उत्तर से दक्षिण को मिलाने वाली रेखाएं नागौर जिले में एक दुसरे को काटती है।
- प्रश्न 86 राजस्थान का उत्तर से दक्षिण एवं पूर्व से पश्चिम विस्तार क्रमश: है –
-
- (अ) 834 और 887 किलोमीटर
- (ब) 852 और 878 किलोमीटर
- (स) 915 और 842 किलोमीटर
- (द) 826 और 869 किलोमीटर
उत्तर : 826 और 869 किलोमीटर
व्याख्या :
उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 कि. मी. व विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) तक है। पुर्व से पश्चिम तक चौड़ाई 869 कि. मी. व विस्तार पुर्व में सिलाना गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर) से पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) तक है।
- प्रश्न 87 रेडक्लिफ रेखा का राजस्थान में विस्तार है –
Lab Assistant Exam 2018 -
- (अ) हिन्दुमलकोट(गंगानगर) से बाखासर(बाड़मेर) तक
- (ब) कोणागांव(गंगानगर) से शाहगढ़(जालौर) तक
- (स) हिन्दुमकोट(गंगानगर) से शाहगढ़(जालौर) तक
- (द) कोणागांव(गंगानगर) से बाखासर(बाड़मेर) तक
उत्तर : हिन्दुमलकोट(गंगानगर) से बाखासर(बाड़मेर) तक
व्याख्या :
रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान के मध्य स्थित है। इसके संस्थापक सर सिरिल एम रेडक्लिफ को माना जाता है। इसकी स्थापना 14/15 अगस्त, 1947 को की गयी। इसकी भारत के साथ कुल सीमा 3310 कि.मी. है। रेडक्लिफ रेखा राज्य में उत्तर में गंगानगर के हिंदुमल कोट से लेकर दक्षिण में बाड़मेर के बाखासर गाँव तक विस्तृत (1070 कि.मी.) है।
- प्रश्न 88 जिस जिले से 70डिग्री पूर्वी देशान्तर रेखा गुजरती है वह है –
Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 1 -
- (अ) जैसलमेर
- (ब) धौलपुर
- (स) नागौर
- (द) जोधपुर
उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
राजस्थान 69० 30’ से 78० 17′ पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47′) के मध्य स्थित है। 70 डिग्री पूर्वी देशान्तर जैसलमेर जिले से होकर गुजरती है।
- प्रश्न 89 राजस्थान का पश्चिम से पूर्व देशान्तरीय विस्तार है –
-
- (अ) 68° 15′ पू. से 77° 20′ पू.
- (ब) 69° 4′ पू. से 78° 20′ पू.
- (स) 68° 20′ पू. से 77° 25′ पू.
- (द) 69° 30′ पू. से 78° 17′ पू.
उत्तर : 69° 30′ पू. से 78° 17′ पू.
व्याख्या :
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3′ से 30० 12′ उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9′) तथा 69० 30′ से 78० 17′ पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47′) के मध्य स्थित है।
- प्रश्न 90 ‘राजस्थान’ नामकरण किसने अपनी प्रसिद्ध कृति में किया –
SCHOOL LECTURER Exam 2015(GK) -
- (अ) कर्नल जेम्स टाॅड
- (ब) जाॅर्ज थाॅमस
- (स) मैक्समूलर
- (द) वी.ए. स्मिथ
उत्तर : कर्नल जेम्स टाॅड
व्याख्या :
कर्नल जेम्स टॉड ने इस राज्य को “रायथान” कहा क्योंकि स्थानीय साहित्य एवं बोलचाल में राजाओं के निवास के प्रान्त को ‘रायथान’ कहते थे। 19 वी. सदी में कर्नल जम्स टाॅड ने अपनी पुस्तक “एनाॅल्स एंड एटीक्विटिज आॅफ राजस्थान” मेे राजस्थान शब्द का प्रयोग किया। इस पुस्तक का दूसरा नाम “द सेंट्रल एंड वेस्टर्न राजपूत स्टेट्स ऑफ इंडिया” है।
