राजस्थान की भौतिक विशेषताएं PYQs (Previous Year Questions) part 7 | rpsc old question on rajasthan bhoutik prdesh

राजस्थान की भौतिक विशेषताएं PYQs (Previous Year Questions) part 7 | rpsc old question on rajasthan bhoutik prdesh

Posted by

राजस्थान की भौतिक विशेषताएं PYQs RPSC, REET, Patwari, SI और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए पुराने प्रश्नों का संग्रह। थार मरुस्थल, अरावली पर्वत, नदियाँ, जलवायु और मिट्टियों पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नों के साथ अपनी तैयारी मजबूत करें!

राजस्थान की भौतिक विशेषताएं PYQs (Previous Year Questions) part 7 | rpsc old question on rajasthan bhoutik prdesh
राजस्थान भौतिक प्रदेश के महत्वपूर्ण PYQs
प्रश्न 91 राजस्थान की स्थलीय सीमा की लम्बाई है –
  • (अ) 5920 किमी.
  • (ब) 5940 किमी.
  • (स) 4850 किमी.
  • (द) 1070 किमी.
उत्तर : 5920 किमी.
व्याख्या :
राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई 5920 किमी. है। इसमें से 1070 किमी. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है जो पाकिस्तान के साथ लगती है। और 4850 किमी. अन्तर्राज्यीय है जो भारत के पांच राज्यों – पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात के साथ लगती है।
प्रश्न 92 राजस्थान का क्षेत्रफल निम्न में से किस देश के बराबर है –
  • (अ) श्रीलंका
  • (ब) जापान
  • (स) इंग्लैण्ड
  • (द) पाकिस्तान
उत्तर : जापान
व्याख्या :
क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान की तुलना की जाये तो – राजस्थान श्रीलंका से पांच गुना, चेकोस्लोवाकिया से तीन गुना, इजराइल से सत्रह गुना तथा इंग्लैण्ड से दुगुने से भी बड़ा है। जापान की तुलना में राजस्थान कुछ ही छोटा है।
प्रश्न 93 राजस्थान भारत की किस दिशा में स्थित है –
  • (अ) उत्तर-पूर्व
  • (ब) दक्षिण-पश्चिम
  • (स) पूर्व
  • (द) उत्तर-पश्चिम
उत्तर : उत्तर-पश्चिम
व्याख्या :
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3′ से 30० 12′ उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9′) तथा 69० 30′ से 78० 17′ पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47′) के मध्य स्थित है।
प्रश्न 94 राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का ………. प्रतिशत है –
  • (अ) 9.95 प्रतिशत
  • (ब) 10.55 प्रतिशत
  • (स) 10.41 प्रतिशत
  • (द) 11.45 प्रतिशत
उत्तर : 10.41 प्रतिशत
व्याख्या :
राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है। जो कि देश का 10.41 प्रतिशत है।
प्रश्न 95 राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार है –
  • (अ) 23° 3’ उ. से 30° 12’ द.
  • (ब) 23° 3’ उ. से 30° 12’ उ.
  • (स) 23° 30’ उ. से 30° 12’ उ.
  • (द) 23° 3’ उ. से 30° 21’ उ.
उत्तर : 23° 3’ उ. से 30° 12’ उ.
व्याख्या :
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3′ से 30० 12′ उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9′) तथा 69० 30′ से 78० 17′ पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47′) के मध्य स्थित है।
प्रश्न 96 23½ डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 70 डिग्री पूर्वी देशान्तर रेखाएं राजस्थान के निम्नलिखित में से क्रमशः किन जिलों से होकर गुजरती है –
  • (अ) बांसवाड़ा व जैसलमेर
  • (ब) डूंगरपुर व नागौर
  • (स) बांसवाड़ा व डूंगरपुर
  • (द) डूंगरपुर व धौलपुर
उत्तर : बांसवाड़ा व जैसलमेर
व्याख्या :
23० 30’ उतरी अक्षाश को कर्क रेखा कहते है। कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाड़ा के मध्य से होकर गुजरती है। राजस्थान 69० 30’ से 78० 17′ पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47′) के मध्य स्थित है। 70 डिग्री पूर्वी देशान्तर जैसलमेर जिले से होकर गुजरती है।
प्रश्न 97 निम्न में से कौनसा युग्म राजस्थान के अक्षांशीय-देशान्तरीय विस्तार को सही रूप से दर्शाता है –
अक्षांशीय विस्तार – देशान्तरीय विस्तार
  • (अ) 23° 3′ से 30° 12\’ उत्तर – 70° 46′ से 77° 17\’ पूर्व
  • (ब) 23° 3’ से 30° 12’ उत्तर – 69° 30’ से 78° 17’ पूर्व
  • (स) 23° 3′ से 30° 11′ उत्तर – 69° 31′ से 78° 17′ पूर्व
  • (द) 23° 3′ से 30° 11′ उत्तर – 70° 45′ से 79° 17′ पूर्व
उत्तर : 23° 3’ से 30° 12’ उत्तर – 69° 30’ से 78° 17’ पूर्व
व्याख्या :
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3′ से 30० 12′ उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9′) तथा 69० 30′ से 78० 17′ पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47′) के मध्य स्थित है।
प्रश्न 98 राजस्थान इतिहास का जनक किसे कहा जाता है –
Computor Exam 2018
  • (अ) जी. एन. शर्मा
  • (ब) श्यामलदास
  • (स) जी. एच. ओझा
  • (द) कर्नल टाॅड
उत्तर : कर्नल टाॅड
व्याख्या :
कर्नल जेम्स टॉड ने इस राज्य को “रायथान” कहा क्योंकि स्थानीय साहित्य एवं बोलचाल में राजाओं के निवास के प्रान्त को ‘रायथान’ कहते थे। 19 वी. सदी में कर्नल जम्स टाॅड ने अपनी पुस्तक “एनाॅल्स एंड एटीक्विटिज आॅफ राजस्थान” मेे राजस्थान शब्द का प्रयोग किया। इस पुस्तक का दूसरा नाम “द सेंट्रल एंड वेस्टर्न राजपूत स्टेट्स ऑफ इंडिया” है। कर्नल जेम्स टाॅड 1818-1821 के मध्य मेवाड़ (उदयपुर) प्रांत में पोलिटिकल ऐजेन्ट थे। उन्होने अपने घोडे़ पर बैठकर घूम-घूम कर इतिहास लेखन किया अतः कर्नल जम्स डाॅड को घोडे वाला बाबा के नाम से भी जाना जाता है।
प्रश्न 99 राजस्थान का राज्य खेल है –
Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-A)
  • (अ) फुटबाॅल
  • (ब) कबड्डी
  • (स) बास्केट-बाॅल
  • (द) तैराकी
उत्तर : बास्केट-बाॅल
व्याख्या :
राजस्थान राज्य का राष्ट्रीय खेल बास्केटबॉल है। राजस्थान का राजकीय पुष्प रोहिड़ा (टेकोमेला अंडुलाता) है। द ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, जिसे कभी-कभी गोडावन के नाम से जाना जाता है, राजस्थान का राज्य पक्षी है।
प्रश्न 100 राजस्थान की भौतिक विशेषताएं PYQs (Previous Year Questions) part 7 | rpsc old question on rajasthan bhoutik prdesh
उक्त मानचित्र में उन गांवों की स्थिति को दर्शाया गया है जहां से राजस्थान का उत्तर-दक्षिण व पूर्व-पश्चिम विस्तार नाप जाता है। ये स्थितियां (i), (ii), (iii), (iv) से अंकित की गई हैं। चीने दी गई क्रमावली से इनका सही अनुक्रम पहचानिए –
  • (अ) बोरकुंड, सिलांन, कटरा, कोणा
  • (ब) कोणा, कटरा, सिलांन, बोरकंुड
  • (स) सिलांन, कोणा, कटरा, बोरकुंड
  • (द) कटरा, कोणा, बोरकुंड, सिलांन
उत्तर : सिलांन, कोणा, कटरा, बोरकुंड
व्याख्या :
उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 कि. मी. व विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) तक है।
पुर्व से पश्चिम तक चौड़ाई 869 कि. मी. व विस्तार पुर्व में सिलाना गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर) से पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) तक है।
प्रश्न 101 आज के राजस्थान को 19वीं शताब्दी में राजपूताना नाम किसने दिया था-
RPSC LDC Exam 2011 Paper I
  • (अ) कर्नल टाॅड
  • (ब) जार्ज टाॅमस
  • (स) विलियम फ्रेंकलिन
  • (द) विलियम बैंटिक
उत्तर : जार्ज टाॅमस
व्याख्या :
सन् 1800 ई.में आरलैण्ड के निवासी जार्ज थामस ने राजस्थान के इस भाग के लिए ‘राजपुताना’ की संज्ञा दी। इस बात का उल्लेख विलियम फ्रेंकलिन की पुस्तक “Military Memoirs Of Mr. George Thomas” में आता है।
प्रश्न 102 राजस्थान के उत्तर-दक्षिण तथा पूर्व-पश्चिम बिन्दुओं को मिलाने वाली काल्पनिक रेखाएं जिस जिले में आपस में एक-दूसरे को काटेगी, वह है –
  • (अ) जयपुर
  • (ब) नागौर
  • (स) जैसलमेर
  • (द) अजमेर
उत्तर : नागौर
व्याख्या :
राज्य की पूर्व से पश्चिम चौड़ाई और उत्तर से दक्षिण लम्बाई में 43 किमी. का अंतर है। पूर्व से पश्चिम व उत्तर से दक्षिण को मिलाने वाली रेखाएं नागौर जिले में एक दुसरे को काटती है।
प्रश्न 103 कर्क रेखा राजस्थान के किन जिलों में से होकर गुजरती है –
  • (अ) झालावाड़ एवं बांसवाड़ा
  • (ब) बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर
  • (स) उदयपुर एवं डूंगरपुर
  • (द) बांसवाड़ा एवं उदयपुर
उत्तर : बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर
व्याख्या :
23० 30′ उतरी अक्षाश को कर्क रेखा कहते है। कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों से होकर गुजरती है – 1. गुजरात 2. राजस्थान 3. मध्यप्रदेश 4. छत्तीसगढ़ 5. झारखण्ड 6. पश्चिम बंगाल 7. त्रिपुरा 8. मिजोरम
कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाड़ा के मध्य से होकर गुजरती है। डूंगरपूर जिले को स्पर्श(चिखली गांव के नजदीक से) करती है।
बांसवाड़ा शहर कर्क रेखा से राज्य का सर्वाधिक नजदीक शहर है।
प्रश्न 104 राजस्थान देश के किस भाग में स्थित है –
  • (अ) दक्षिण-पश्चिम
  • (ब) उत्तर-पश्चिम
  • (स) उत्तर-पूर्व
  • (द) दक्षिण-पूर्व
उत्तर : उत्तर-पश्चिम
व्याख्या :
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3′ से 30० 12′ उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9′) तथा 69० 30′ से 78० 17′ पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47′) के मध्य स्थित है।
भुमध्य रेखा के सापेक्ष राजस्थान उतरी गोलाद्र्व में स्थित है। ग्रीन वीच रेखा के सापेक्ष राजस्थान पुर्वी गोलाद्र्व में स्थित है।
प्रश्न 105 कर्क रेखा राजस्थान राज्य के किस जिले से होकर गुजरती है –
  • (अ) अजमेर
  • (ब) बांसवाड़ा
  • (स) उदयपुर
  • (द) चित्तौड़गढ़
उत्तर : बांसवाड़ा
व्याख्या :
23० 30′ उतरी अक्षाश को कर्क रेखा कहते है। कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों से होकर गुजरती है – 1. गुजरात 2. राजस्थान 3. मध्यप्रदेश 4. छत्तीसगढ़ 5. झारखण्ड 6. पश्चिम बंगाल 7. त्रिपुरा 8. मिजोरम
कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाड़ा के मध्य से होकर गुजरती है। डूंगरपूर जिले को स्पर्श(चिखली गांव के नजदीक से) करती है।
बांसवाड़ा शहर कर्क रेखा से राज्य का सर्वाधिक नजदीक शहर है।
प्रश्न 106 राजस्थान राज्य का क्षेत्रफल लगभग है –
  • (अ) 2.9 लाख वर्ग किमी
  • (ब) 2.4 लाख वर्ग किमी
  • (स) 3.4 लाख वर्ग किमी
  • (द) 1.9 लाख वर्ग किमी
उत्तर : 3.4 लाख वर्ग किमी
व्याख्या :
राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से हमारे देश का सबसे बड़ा राज्य है। 1 नवम्बर 2000 को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ का गठन हुआ और उसी दिन से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य बना।
राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है। जो कि देश का 10.41 प्रतिशत है। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान की तुलना की जाये तो – राजस्थान श्रीलंका से पांच गुना, चेकोस्लोवाकिया से तीन गुना, इजराइल से सत्रह गुना तथा इंग्लैण्ड से दुगुने से भी बड़ा है। जापान की तुलना में राजस्थान कुछ ही छोटा है।
प्रश्न 107 राजस्थान में प्रथम आम चुनावों के बाद बनने वाले प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री थे-
  • (अ) श्री टीकाराम पालीवाल
  • (ब) श्री मोहनलाल सुखाडि़या
  • (स) श्री जयनारायण व्यास
  • (द) श्री हीरालाल शास्त्री
उत्तर : श्री टीकाराम पालीवाल
व्याख्या :
राज्य के पहले राजप्रमुख जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह एवं प्रथम प्रधानमंत्री(मुख्यमंत्री) श्री हीरालाल शास्त्री बने। 1952 में हुए आम चुनावों के बाद प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री श्री टीकाराम पालीवाल बने।
प्रश्न 108 राजस्थान शब्द का प्राचिनतम प्रयोग किस ग्रन्थ में हुआ है-
  • (अ) राजरूपक
  • (ब) मुहणोत नैणसी की ख्यात
  • (स) कुवलयमाला
  • (द) उक्त 1 व 2 दोनों में
उत्तर : उक्त 1 व 2 दोनों में
व्याख्या :
वैदिक काल में ऋगवेद में राजस्थान को ‘ब्रह्मवर्त’ तथा रामायण में वाल्मीकि ने राजस्थान प्रदेश को ‘मरुकांतर’ कहा है। राजस्थान शब्द का प्राचीनतम उपयोग ‘राजस्थानियादित्य’ वि संवत 682 में उत्कीर्ण वसंतगढ़ (सिरोही ) के शिलालेख में मिलता है। उसके बाद मुहणोत नैणसी की ख्यात व राजरूपक में राजस्थान शब्द का प्रयोग हुआ है। लेकिन यह शब्द राजपूताना के इस भू-भाग के लिए प्रयोग नहीं हुआ है।
प्रश्न 109 राज्य के प्रथम मुख्य सचिव थे-
  • (अ) जमनालाल बजाज
  • (ब) रघुनाथ सिंह
  • (स) के. राधाकृष्णन
  • (द) पे्रम चंन्द
उत्तर : के. राधाकृष्णन
व्याख्या :
श्री के. राधाकृष्णन राजस्थान के प्रथम मुख्य सचिव (13/4/49 से 2/5/50तक) थे।
प्रश्न 110 राज्य का एकमात्र स्टाॅक एक्सचेंज कहां स्थित था-
  • (अ) बीकानेर
  • (ब) अजमेर
  • (स) जयपुर
  • (द) जोधपुर
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
राजस्थान में जयपुर स्टॉक एक्सचेंज (JSE) था। इसे 1989 में स्थापित किया गया था। यह भारत में सदस्यता के मामले में तीसरा सबसे बड़ा एक्सचेंज था। हालांकि, मार्च 2015 में सेबी ने इसकी क्लोजर जारी कर दी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *