राजस्थान की भौतिक विशेषताएं PYQs (Previous Year Questions) part 4 | rpsc old question on rajasthan bhoutik prdesh राजस्थान के भौतिक भूगोल का अध्ययन प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। चाहे यह RPSC, REET, या अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाएँ हों, राजस्थान की भौतिक विशेषताओं से संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। इस लेख में हम पिछले वर्षों के प्रश्नों (PYQs) पर आधारित महत्वपूर्ण टॉपिक्स और प्रश्नों का संग्रह प्रस्तुत कर रहे हैं।

- प्रश्न 31 निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए –
कूट – अ, ब, स दक्षेत्र स्थानीय नाम अ. डूंगरपुर, बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ क्षेत्र 1. भौमट ब. डूंगरपुर, पूर्वी सिरोही एवं उदयपुर जिलों का अरावली पर्वतीय क्षेत्र 2. हाड़ौती स. आबू पर्वत खण्ड 3. वागड़ द. कोटा, बूंदी एवं बारां क्षेत्र 4. अर्बूद -
- (अ) 4, 3, 2, 1
- (ब) 3, 1, 4, 2
- (स) 3, 2, 1, 4
- (द) 4, 1, 2, 3
उत्तर : 3, 1, 4, 2
व्याख्या :
भोमटः- डुंगरपुर, पूर्वी सिरोही व उदयपुर जिले का आदिवासी प्रदेश।
हाडौती – कोटा , बूंदी, बांरा, झालावाड़
वागड़ – डंूगरपुर, बांसवाडा
राजस्थान के अर्बुदा पर्वत (आबू पर्वत) की चोटी गुरु शिखर का नाम दत्तात्रेय के नाम पर रखा गया है।
- प्रश्न 32 राजस्थान के निम्न जिलों को बढ़ते हुए अक्षांशीय क्रम में व्यवस्थित कीजिए – नागौर, टोंक, जालौर, सीकर
-
- (अ) नागौर, टोंक, जालौर, सीकर
- (ब) जालौर, टोंक, नागौर, सीकर
- (स) जालौर, नागौर, टोंक, सीकर
- (द) जालौर, सीकर, टोंक, नागौर
उत्तर : जालौर, टोंक, नागौर, सीकर
व्याख्या :
अक्षांश का मान दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ता है। अतः हमें इन जिलों को दक्षिण से उत्तर के क्रम में लिखना है। इनमें जालोर सबसे नीचे है इसके बाद टोंक और नागौर है और सीकर सबसे ऊपर है।
- प्रश्न 33 लोकप्रिय मान्यता वैदिक स्तुतियों में ‘ब्रह्मावर्त’ की भूमि के रूप में संदर्भित क्षेत्र के एक हिस्से को वर्तमान में राजस्थान के ______ भाग से जोड़ती है।
Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2) -
- (अ) उत्तरी
- (ब) दक्षिणी
- (स) पूर्वी
- (द) पश्चिमी
उत्तर : उत्तरी
व्याख्या :
ब्रह्मवृत की सभ्यता हड़प्पा व मोहनजोदड़ो से भी विकसित थी। यह प्रदेश वैदिक ग्रंथों में वर्णित षद्वती (साहबी) व सरस्वती नदी के बीच पुष्कर तक फैला था। जो की वर्तमान राजस्थान का उत्तरी भाग है।
- प्रश्न 34 कौनसा सही सुमेलित नहीं है –
RSMSSB VDO Mains 2022 -
- (अ) मेवात – अलवर-भरतपुर
- (ब) वागड़ – डूंगरपुर-बांसवाड़ा
- (स) भोमट – प्रतापगढ़-चित्तौड़गढ़
- (द) हाड़ौती – कोटा-बूंदी-झालावाड़
उत्तर : भोमट – प्रतापगढ़-चित्तौड़गढ़
व्याख्या :- मेवाड़ – उदयपुर, राजसंमद, भीलवाडा, चितौड़गढ़, प्रतापगढ़
- मारवाड़ -जोधपुर, नागौर, पाली, बीकानेर, जैसलमेर, बाडमेर
- दुंढाड़ – जयपुर, दौसा, टोंक व अजमेर का भाग
- हाडौती – कोटा , बूंदी, बांरा, झालावाड़
- शेखावाटी – चुरू, सीकर, झुन्झुनू
- मेवात – अलवर, भरतपुर
- वागड़ – डंूगरपुर, बांसवाडा
- प्रश्न 35 ‘राजस्थान’ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया –
Rajasthan High Court LDC 2020 -
- (अ) जॉर्ज थॉमसन
- (ब) कर्नल जेम्स टॉड
- (स) जी.एच.ओझा
- (द) वी.ए.स्मिथ
उत्तर : कर्नल जेम्स टॉड
व्याख्या :
कर्नल जेम्स टॉड ने इस राज्य को “रायथान” कहा क्योंकि स्थानीय साहित्य एवं बोलचाल में राजाओं के निवास के प्रान्त को ‘रायथान’ कहते थे। 19 वी. सदी में कर्नल जम्स टाॅड ने अपनी पुस्तक “एनाॅल्स एंड एटीक्विटिज आॅफ राजस्थान” मेे राजस्थान शब्द का प्रयोग किया। इस पुस्तक का दूसरा नाम “द सेंट्रल एंड वेस्टर्न राजपूत स्टेट्स ऑफ इंडिया” है।
- प्रश्न 36 ___ अंग्रेजों के अधीन राजस्थान का पुराना नाम था –
Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-1) -
- (अ) राणावर
- (ब) मेघमल्हार
- (स) जयपुर
- (द) राजपूताना
उत्तर : राजपूताना
व्याख्या :
छठी सताब्दी के बाद राजस्थानी भू भाग में राजपूत राज्यों का उदय प्रारंभ हुआ । राजपूत राज्यों की प्रधानता के कारण इसे राजपुताना कहा जाने लगा।
- प्रश्न 37 राजस्थान के किस क्षेत्र में जयपुर शहर स्थित है –
Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-2) -
- (अ) मेवाड़
- (ब) मारवाड़
- (स) ढूंढाड़
- (द) हाड़ौती
उत्तर : ढूंढाड़
व्याख्या :
दुंढाड़ – जयपुर, दौसा, टोंक व अजमेर का भाग
- प्रश्न 38 एनला एंड एंटीफिकटीज ऑफ राजस्थान नामक पुस्तक किसने लिखी है –
Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-2) -
- (अ) विन्सेंट स्मिथ
- (ब) जेम्स टॉड
- (स) कर्नल जीबी मल्लसन
- (द) फिलिप मेसन
उत्तर : जेम्स टॉड
व्याख्या :
कर्नल जेम्स टॉड ने इस राज्य को “रायथान” कहा क्योंकि स्थानीय साहित्य एवं बोलचाल में राजाओं के निवास के प्रान्त को ‘रायथान’ कहते थे। 19 वी. सदी में कर्नल जम्स टाॅड ने अपनी पुस्तक “एनाॅल्स एंड एटीक्विटिज आॅफ राजस्थान” मेे राजस्थान शब्द का प्रयोग किया। इस पुस्तक का दूसरा नाम “द सेंट्रल एंड वेस्टर्न राजपूत स्टेट्स ऑफ इंडिया” है।
- प्रश्न 39 भारत के लगभग कितनै प्रतिशत क्षेत्रफल में, राजस्थान फैला हुआ है –
Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-1) -
- (अ) 18.3%
- (ब) 10.4%
- (स) 22.5%
- (द) 16.4%
उत्तर : 10.4%
व्याख्या :
राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है। जो कि देश का 10.41 प्रतिशत है।
- प्रश्न 40 कथन: राजस्थान में सबसे पहले सर्यू उदय धौलपुर के सिलाना गांव में होता है।
कारण: धौलपुर राजस्थान के सबसे पूर्व में स्थित है -
- (अ) कथन सही है और कारण भी सही है
- (ब) कथन सही है लेकिन कारण गलत है
- (स) कथन गलत है लेकिन कारण सही है
- (द) कथन और कारण दोनों गलत है
उत्तर : कथन सही है और कारण भी सही है
व्याख्या :
राज्स्थान में सबसे पुर्व में सिलाना गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर) है और पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) है। इसलिए राज्स्थान में सबसे पहले सूर्य उदय धौलपुर जिले के सिलाना गाॅंव में होता है। राजस्थान में सबसे बाद में सूर्यउदय जैसलमेर जिले के कटरा गाॅंव में होता है और यही पर सबसे बाद में सूर्यस्त होता है।
- प्रश्न 41 कर्क रेखा के संबंध में सही कथन है –
अ. कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों से गुजरती है
ब. कर्क रेखा डूंगरपुर के चिखली गांव के नजदीक से गुजरती है
स. बांसवाड़ा शहर कर्क रेखा से राज्य का सर्वाधिक नजदीक शहर है -
- (अ) केवल अ सही है
- (ब) केवल अ और ब सही है
- (स) अ, ब और स सही है
- (द) केवल ब और स सही है
उत्तर : अ, ब और स सही है
व्याख्या :
23० 30′ उतरी अक्षाश को कर्क रेखा कहते है। कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों से होकर गुजरती है – 1. गुजरात 2. राजस्थान 3. मध्यप्रदेश 4. छत्तीसगढ़ 5. झारखण्ड 6. पश्चिम बंगाल 7. त्रिपुरा 8. मिजोरम
कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाड़ा के मध्य से होकर गुजरती है। डूंगरपूर जिले को स्पर्श(चिखली गांव के नजदीक से) करती है।
बांसवाड़ा शहर कर्क रेखा से राज्य का सर्वाधिक नजदीक शहर है।
- प्रश्न 42 निम्न में से सत्य कथन है –
अ. राजस्थान का अक्षांशीय अंतराल – 8 डिग्री 47 मिनट है।
ब. राजस्थान 23º 3′ से 30º 12′ उत्तरी अक्षांश के मध्य स्थित है।
स. राजस्थान की उत्तर से दक्षिण लम्बाई 869 किमी. है। -
- (अ) केवल अ सही है
- (ब) केवल ब सही है
- (स) ब और स सही है
- (द) अ, ब और स सही है
उत्तर : केवल ब सही है
व्याख्या :
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3′ से 30० 12′ उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9′) तथा 69० 30′ से 78० 17′ पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47′) के मध्य स्थित है।
राजस्थान का अक्षांशीय अंतराल – 7०9′
राजस्थान का देशान्तरीय अंतराल – 8०47′
उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 कि. मी. व विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) तक है।
- प्रश्न 43 ग्रीन वीच रेखा के सापेक्ष राजस्थान …….. में स्थिति है –
-
- (अ) उत्तरी गोलार्द्ध
- (ब) दक्षिण गोलार्द्ध
- (स) पुर्वी गोलार्द्ध
- (द) पश्चिमी गोलार्द्ध
उत्तर : पुर्वी गोलार्द्ध
व्याख्या :
ग्रीन वीच रेखा के सापेक्ष राजस्थान पुर्वी गोलाद्र्व में स्थित है। भुमध्य रेखा के सापेक्ष राजस्थान उतरी गोलाद्र्व में स्थित है।
- प्रश्न 44 निम्न में से राजस्थान के संदर्भ में सही कथन है –
अ. राजस्थान 1 नवम्बर 2001 को देश का सबसे बड़ा राज्य बना।
ब. राजस्थान का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी. है, जो देश का 10.14 प्रतिशत है।
स. 2011 में राजस्थान की कुल जनसंख्या 68,548,437 थी। -
- (अ) अ और ब सही है
- (ब) अ और स सही है
- (स) केवल ब सही है
- (द) केवल स सही है
उत्तर : केवल स सही है
व्याख्या :
राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से हमारे देश का सबसे बड़ा राज्य है। 1 नवम्बर 2000 को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ का गठन हुआ और उसी दिन से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य बना। राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है। जो कि देश का 10.41 प्रतिशत है। 2011 में राजस्थान की कुल जनसंख्या 68,548,437 थी जो की देश की जनसंख्या का 5.67 प्रतिशत है।
- प्रश्न 45 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये।
a) राजस्थान की अक्षांशीय सीमा 23०3’ दक्षिण से 30०12’ उत्तर है।
b) राजस्थान की देशांतरीय सीमा 69०30’ पश्चिम से 78०17’ पूर्व है।
c) राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी है।
d) राजस्थान का आकार अनियमित समचतुर्भुजवत या समचतुर्भुज जैसा दिखता है।
ऊपर दिया गया कौन सा/से कथन सही है/हैं – -
- (अ) केवल a और b
- (ब) केवल c और d
- (स) केवल a, b और c
- (द) केवल a और d
उत्तर : केवल c और d
व्याख्या :
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23०3′ से 30०12′ उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9′) तथा 69० 30′ से 78० 17′ पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47′) के मध्य स्थित है।
- प्रश्न 46 निम्न में से कौन सी रेखा, राजस्थान के दक्षिणी भाग से गुजरती है –
-
- (अ) प्रधान मध्याह्न रेखा
- (ब) मकर रेखा
- (स) कर्क रेखा
- (द) विषुवत् रेखा
उत्तर : कर्क रेखा
व्याख्या :
23० 30′ उतरी अक्षाश को कर्क रेखा कहते है। कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाड़ा के मध्य से होकर गुजरती है। डूंगरपूर जिले को स्पर्श(चिखली गांव के नजदीक से) करती है।
- प्रश्न 47 राजस्थान की उत्तर से दक्षिण की लम्बाई है –
-
- (अ) 826 किमी.
- (ब) 869 किमी.
- (स) 650 किमी.
- (द) 550 किमी.
उत्तर : 826 किमी.
व्याख्या :
उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 कि. मी. व विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) तक है।
- प्रश्न 48 निम्नलिखित में से कौन सी तहसील राजस्थान के दक्षिणतम भाग में स्थित है –
-
- (अ) कुशलगढ़
- (ब) घाटोल
- (स) बागीदोरा
- (द) गढ़ी
उत्तर : कुशलगढ़
व्याख्या :
राजस्थान के दक्षिणतम भाग में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़ तहसील, बांसवाड़ा) है।
- प्रश्न 49 1800 ईस्वी में किस विद्वान ने प्रथम बार वर्तमान राजस्थान क्षेत्र के लिए राजपूताना नाम का उपयोग किया –
-
- (अ) वी. स्मिथ
- (ब) कर्नल टॉड
- (स) जार्ज थॉमस
- (द) मैक्स मूलर
उत्तर : जार्ज थॉमस
व्याख्या :
सन् 1800 ई.में आरलैण्ड के निवासी जार्ज थामस ने राजस्थान के इस भाग के लिए ‘राजपुताना’ की संज्ञा दी। इस बात का उल्लेख विलियम फ्रेंकलिन की पुस्तक “Military Memoirs Of Mr. George Thomas” में आता है।
- प्रश्न 50 ……. को सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क रेखा पर लम्बवत् चमकता है –
-
- (अ) 21 जून
- (ब) 11 जुलाई
- (स) 23 सितंबर
- (द) 25 दिसंबर
उत्तर : 21 जून
व्याख्या :
21 जून उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन है। सूर्य उत्तरी गोलार्ध में कर्क रेखा पर 21 जून को लंबवत चमकता है।